Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनावों में मुफ्त वादों पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने ‘रेवड़ी कल्चर’ केस को 3 जजों की बेंच को भेजा

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आज राजनीतिक दलों के द्वारा बनाए गए ‘रेवड़ी कल्चर’ के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले को तीन जजों वाली बेंच को भेज दिया है। राजनीतिक दलों द्वारा ‘मुफ्त उपहार’ पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि लोकतंत्र में सच्ची शक्ति मतदाताओं के पास होती है और मतदाता ही पार्टियों और उम्मीदवारों का न्याय करते हैं।”