Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भविष्य में कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाना भी कठिन, आजाद के इस्तीफे पर बोले सुनील जाखड़

नई दिल्ली

गुलाम नबी आजाद ने सनसनीखेज पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आजाद का कांग्रेस से चला करीब पांच दशक का साथ छूट गया है। गुलाम नबी आजाद ने पत्र में राहुल गांधी पर खूब हमले बोले। सोनिया गांधी पर भी कहा। अब कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें कोस रहे हैं। जयराम रमेश उनके डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं तो अशोक गहलोत ने उन्हें संजय गांधी का चापलूस कह दिया। इस बीच कांग्रेस छोड़ चुके सुनील जाखड़ ने आजाद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है। कांग्रेस के लिए अपने अस्तित्व की रक्षा करना आने वाले समय में कठिन होता जा रहा है।