हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी के दौरे के सफल आयोजन के लिए गांव डबलीराठान में जनसंपर्क किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की रीति-नीति के बारे में अवगत करवाया। प्रदेश चुनाव प्रभारी विधायक विनय मिश्रा के हनुमानगढ़ दौरे को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा। पार्टी के यूथ विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर माली ने 13 अप्रैल को संगरिया में होने वाले किसान युवा जागृति सम्मेलन में भी हिस्सा लेने के लिए गांव के युवाओं से आग्रह किया। इस मौके पर पार्टी के संगरिया से पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा, परमवीर, जगजीत बराड़, राजपाल सोखल, ग्रामीण बब्बूसिंह, संदीप जलंधरा, पंकज सिडाना, प्रेम कुमार, दिवेश लिम्बा, भूपेंद्र बेनीवाल, सलमान, सुभाष लिम्बा, केवल वर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।