हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के तमन्ना क्लब की ओर से श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में टाउन की फाटक गोशाला में गोवंश के हरे चारे के लिए इक्कीस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने गोशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सराहा। क्लब सदस्यों ने गोशाला समिति के सदस्य मुरली अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम की ओर से बीमार व असहाय गोवंश के इलाज के लिए की जा रही मेहनत-मशक्कत की प्रशंसा की। क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी गोशाला में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन गोशाला समिति सदस्यों को दिया। गोशाला समिति सदस्यों की ओर से क्लब सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सहयोग के लिए आभार जताया गया।