इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। अंकतालिका में शीर्ष पर कौन होगा जिसको लेकर दिल्ली और चेन्नई के बीच काफी संघर्ष हुआ। अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी। यह वजह है आज अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूदा दिल्ली और दूसरे स्थान पर काबिज सीएसके की टीमों के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। लीग मैचों के दौरान लगातार तीन मुकाबले गंवाने वाली चेन्नई की टीम इस मैच अपने हार के क्रम को तोड़ने की उम्मीद कर रही होगी।