Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार के बाद आलोचकों के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में बहुत निराशाजनक रही है। टीम को अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी में खेल रही सीएसके को रविवार को पंजाब किंग्स ने 54 रनों से दो डाला। इस मैच में धोनी ने 28 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद धीमी बल्लेबाजी को लेकर वह आलोचकों के निशाने पर हैं। कप्तान रविंद्र जडेजा ने हार के बाद धोनी का बचाव करते हुए कि उनका टीम में होना बहुत जरूरी है।

जडेजा ने कहा, ‘माही भाई सुझाव देते हैं जो कि अच्छा है। उन्हें बहुत अनुभव है और हमें सलाह के लिए किसी और की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। वह दिग्गज हैं और इतने सालों से कप्तानी करते रहे हैं। इस तरह का अनुभव केवल हमारी टीम में है, इसलिए हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी सलाह मिलती है।’