Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में रोनाल्डो और मेसी आमने-सामने

लंदन

दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड के मैचों की घोषणा हो गई है। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना लियोनल मेसी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगा। सोमवार को ड्रॉ की घोषणा हुई। मेसी और रोनाल्डो दोनों ने ही इस सीजन अपने-अपने क्लब बदले थे।

मेसी स्पैनिश क्लब बार्सिलोना से पीएसजी आए थे। वहीं, रोनाल्डो इटैलियन क्लब युवेंतस से मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए थे। दोनों ने ही अपनी-अपनी टीमों को नॉकआउट राउंड में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की। मेसी ने इस सीजन चैंपियंस लीग में पांच गोल किए हैं। वहीं, लीग के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर रोनाल्डो (140 गोल) ने इस सीजन छह गोल दागे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *