Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चोरों ने खड़ी कार के टायर चुराए

लूणकरनसर. पुलिस की निष्क्रियता के चलते लूणकरनसर थाने इलाके में आए दिए चोरी, लूट समेत अन्य अपराधों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गत २५ अक्टूबर की रात को पुलिस द्वारा जब्तशुदा ट्रक के लूणकरनसर थाने के सामने से अज्ञात चोर तीन टायर चुराकर ले गए। इस घटना का अभी खुलासा नहीं हुआ। इससे पहले बुधवार अल सुबह चोर राजमार्ग-६२ पर हरयिासर बस स्टैण्ड पर खड़ी कार के दो टायर चुराकर ले गए। जानकारी के मुताबिक हरियासर बस स्टैण्ड पर मिस्त्री का काम करने वाले पीलीबंगा क्षेत्र निवासी गोपाल जांगिड़ की स्विफ्ट कार दुकान के आगे मंगलवार रात को खड़ी की थी। इस दौरान बुधवार अल सुबह करीब ४.३० बजे तीन नकाबपोश चोरों ने कार को ईंटों के सहारे खड़ी कर पीछे के दोनों टायर खोल कर चुरा लिए। चोरी की यह वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त गोपाल जांगिड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी से फुटेज लेकर गई थी। थाने के हैड कांस्टबल फतेहसिंह ने बताया कि अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है तथा ना ही पीडि़त ने कोई रिपोर्ट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *