अजमेर
युवती की अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल और रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का पड़ोसी ही है। जिसने छत पर नहाते समय पीड़िता का वीडियो बना लिया था। पीड़िता की शिकायत पर मांगलियावास थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच गेगल थाना SHO को सौंपी गई है। पुलिस ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता ने मांगलियावास थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह नहाने व कपडे़ धोने के लिए छत के कमरे में जाती थी। इस दौरान आरोपी ने 2 साल पहले चोरी छिपे मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर परेशान किया। कई बार रेप भी किया। बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया।