Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छप्परफाड़ कमाई के लिए इन 15 दमदार शेयरों में लगा सकते हैं दांव

नई दिल्ली

अगर आप शेयर बाजार (Stock market) से कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इन दिनों रूस-यूक्रेन संकट (russia ukraine conflict) के चलते बाजार में भारी उठा पटक का माहौल है, लेकिन बाजार जानकारों की मानें तो ज्यादा दिन बाजार में गिरावट नहीं रहने वाले हैं और बाजार रिकवर करेगा।

इस बीच ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने एक नोट में कहा कि रूस-यूक्रेन जंग थमने के बाद, बाजार में तेजी आएगी। मुद्रास्फीति जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं और चालू कैलेंडर वर्ष में दरों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय बैंक के दृष्टिकोण पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।