Sunday, November 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छह जैड के खेत में जला शव मिला:अल सुबह खेत में लाकर जलाने की आशंका, नहीं हुई पहचान

श्रीगंगानगर. गांव छह जैड के खेत में रविवार अल सुबह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के साथ ही पुरानी आबादी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। शव को रविवार अल सुबह यहां लाकर जलाए जाने की आशंका है। शव महिला का है अथवा पुरुष का, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मौके पर आसपास मौजूद लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई। आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

एसएचओ बोले मिले हैं अहम सुराग

इस बारे में पुरानी एसएचओ सुरजीत कुमार का कहना है कि उन्हें सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव के आसपास से कुछ अहम सुराग मिले हैं। मृतक को यहां लाकर जलाए जाने की आशंका है।