Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जंक्शन में सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा का समापन

  • श्रीगंगानगर रोड स्थित नहर में किया विसर्जन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मनाए जा रहे 29वें दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हुआ। इसे पूर्व रात्रि को माता का विशाल जागरण करवाया गया। श्री गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया, गणेश राज बंसल सभापति, कामचंद गोयल ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण में श्रीगंगानगर से विक्की शर्मा, हनुमानगढ़ के लक्की कण्डा, सोनिया सारवी व शुभम काण्डा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुंदर सुंन्दर भजनों के माध्यम से मां दुर्गा का गुणगान किया गया ओर संगरिया के सांवरिया आर्ट ग्रुप एवं महादेव आर्ट ग्रुप द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपो की सचेतन झांकिया प्रस्तुत की गई। समिति की ओर से शहर में शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से जंक्शन में श्रीगंगानगर रोड स्थित नहर में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *