Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जनवरी-जून के बीच NCR में घरों की बिक्री 111% बढ़ी, 11,474 घर बेचे

नई दिल्ली

अंतर्राष्ट्रीय प्रॉपर्टी सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की NCR में घरों की बिक्री में जनवरी से जून के बीच 111% की बढ़ोतरी हुई है। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में जनवरी से जून के बीच 11,474 यूनिट की बिक्री की है, जबकि 2020 में समान अवधि में कंपनी ने 5,446 यूनिट की बिक्री की थी। इसके साथ ही नए आवासीय घर लॉन्च में भी 107% का इजाफा हुआ है। साल 2020 की पहली छमाही की तुलना में साल 2021 की पहली छमाही में 2,943 यूनिट दर्ज की गई है।

कंपनी के अनुसार
साल 2021 की पहली छमाही में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के घरों की बिक्री का वॉल्यूम सबसे ज्यादा रहा। इस दौरान कुल घरों की बिक्री की हिस्सेदारी 28% से बढ़कर 39% हो गई है। NCR में 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री 41% से घटकर 36% हो गई है। इसके अलावा 50 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच की कीमत वाले घरों की बिक्री 31% से घटकर 25% हो गई है।

गुरुग्राम में नए घरों की बिक्री में सुधार हुआ है। कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी सालाना आधार पर 27% से बढ़कर 32% हो गई है। वहीं दूसरी ओर कुल घरों की बिक्री के मामले में नोएडा की हिस्सेदारी में गिरावट आई है। सालाना आधार पर बिक्री 18% से घटकर 15% हो गई। NCR में कुल बिक्री वॉल्यूम के मामले में 34% हिस्सेदारी के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थिरता बनी हुई है।

2020 की तुलना में 2021 की पहली छमाही में भी दिल्ली-NCR में आवासीय रियल एस्टेट की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। अनुमानित मार्जिन के कारण डेवलपर्स बड़ी छूट नहीं दे रहे हैं, हालांकि कोरोना महामारी जब से शुरु हुई तब से खरीदारों को बुकिंग राशि का भुगतान करने में समय और देरी से भुगतान करने का विकल्प देते रहे हैं।

कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुदस्सीर जैदी के मुताबिक, दिल्ली, NCR के रेसिडेंशल मार्केट पर कोरोना महामारी बहुत असर पड़ा है, क्योंकि सब जगह अनिश्चितता छाई हुई थी। वहीं कोरोना का 2020 की तीसरी और चौथी तिमाही में भी बाजार पर असर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *