अजय देवगन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था और अपनी पहली फिल्म से ही अजय देगवन ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। अजय देवगन की हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है, जिस वजह अजय बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाते हैं। अजय देवगन शांत स्वभाव के माने जाते हैं। वह अपने इंटरव्यू में भी अक्सर शांत रहने की बात कहते हैं।
लेकिन आपको ये शायद ही पता होगा कि, एक बार अजय देवगन की मारने के लिए 20-25 लोग इकट्ठा आ गए थे। इस घटना में हैरानी की बात तो ये है कि, इस दौरान अजय देवगन को गुस्साई भीड़ से बचाने किए उनके पिता वीरू देवगन घटनास्थल पर लगभग 150 फाइटर्स को लेकर पहुंच गए थे। इस बारे में खुद अजय देवगन ने एक चैट शो में बताया था। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।