Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने गुंडों की जमकर की थी पिटाई, यह देखकर उनसे डर गए थे एक्टर

जैकी श्रॉफ ने टीवी शो डांस दीवाने 3 पर अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ के बारे में कुछ अनजाने पहलुओं पर बात की उन्होंने कहा कि वह एक बार उनके और उनके दोस्त के बचाव में आई थी जब एक ‘गैंग’ उन्हें मारने आया था। उसी समय शो के होस्ट राघव जुयाल ने जैकी श्रॉफ और उनके को-गेस्ट सुनील शेट्टी से पूछा कि क्या वे अपनी पत्नियों से डरते हैं, तो दोनों ने ‘हां’ कहने वाला प्लेकार्ड उठा लिया। जहां जैकी ने आयशा श्रॉफ से शादी की है, वहीं सुनील की पत्नी माना शेट्टी हैं।

जैकी ने कहा मैं हमेशा से डरता आया हूं

जैकी ने विस्तार से बताया कि जब से उन्होंने आयशा को कुछ गुंडों को पीटते हुए देखा है, तब से वह उनसे डरते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, “खाली नाम दादा है बिड़ु। मैं हमेशा से डरता आया हूं, आज से नहीं पहले से। मैने नेपियंस रोड पे, फाइट करता हुआ देखा मेरी पत्नी को, दोस्त के लिए।” जैकी ने आगे बताया, “मेरा दोस्त और मेरे बीच कुछ ऐसी चीज हो गई वहां पे, तो बहुत बड़ा गैंग आ गया था हमको धोने के लिए। तो मैंने अपनी पत्नी को पहली बार देखा धोते हुए। तब से डकता हूं।”

13 साल की उम्र में जैकी से पहली बार मिली थीं आयशा

आयशा पहली बार 13 साल की उम्र में जैकी से मिली थी। इतनी कम उम्र में भी, उन्हें लगा कि वह वही आदमी है जिससे वह शादी करना चाहती हैं। वह दोनों 1987 में शादी के बंधन में बंधे गए थे और उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ है। जैकी को हाल ही में ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ देखा गया था। उनकी अगली रिलीज ‘सूर्यवंशी’ है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *