Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब माही विज ने खोले थे अपने ‘पिछले जनम’ के राज- प्रिंसेज को मिली थी नौकर से प्यार की सजा…

मुंबई

माही विज आजकल स्क्रीन से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ बढ़िया वक्त गुजार रही हैं। वह अपनी बेटी तारा के क्यूट वीडियोज शेयर करती रहती हैं। माही विज कई सीरियल्स और म्यूजिक वीडियो में भी आ चुकी हैं। साल 2009 में लागी तुझसे लगन में ‘नकुशा’ के रोल में उनको काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी। इसके बाद एक सीरियल था ‘राज पिछले जनम का’ इस शो में कई सिलेब्स आए थे। माही विज भी पहुंची थीं। शो में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई थीं, जिन्हें विज्ञान नहीं मानता। हालांकि उस वक्त यह शो काफी सुर्खियों में था और माही विज की ‘पिछले जनम’ की कहानी भी।

शो में दिखाते थे पास्ट का प्रेजेंट से कनेक्शन


पुनर्जनम का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। कुछ लोग इस पर यकीन करते हैं तो कुछ नहीं। साल 2010 में इमैजिन टीवी पर एक शो आया था जिसमें डॉक्टर तृप्ति जैन लोगों के बीते जन्म के राज जानने की कोशिश करती थीं। दिखाया जाता था कि वह पास्ट लाइफ रिग्रेशन का सहारा लेकर लोगों को पुरानी बातें याद दिलाती हैं। ऐसा करके लोगों के इस जन्म के डर और परेशानियों का कनेक्शन उनके पास्ट में खोजने की कोशिश करती थीं। इस शो में कई सिलेब्स आए थे। इनमें माही विज भी एक थीं। हालांकि शो को स्क्रिप्टेड और अंधविश्वास फैलाने वाला बताकर कई लोगों ने विरोध भी किया था