Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाइगर 3 और पठान समेत इन 7 फिल्मों में दिखेंगे 2-2 हीरो, #Boycott ट्रेंड की बलि चढ़ेंगे मेकर्स के करोड़ों रुपये?

नई दिल्ली

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने आने वाली तमाम बिग बजट फिल्मों पर करोड़ों रुपये दांव पर लगाए हैं। 2022-2023 में बॉलीवुड की ओर से कई मेगा बजट फिल्में रिलीज की जाएंगी। इनमें से कई फिल्मों में तो आपको एक नहीं बल्कि दो-दो हीरो देखने को मिलेंगे, लेकिन सवाल यह है कि क्या मेकर्स का लगाया गया हर एक दांव उनके फेवर में रिजल्ट देगा? देखा जाएगा तो पिछले 2 साल में दर्शकों की ओर से कई फिल्मों को बायकॉट करने की मांग की गई थी और इनमें से कइयों को बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरते हुए देखा भी जा चुका है। 

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान (विक्रम वेधा)
विक्रम वेधा (Vikram Vedha) पर मेकर्स ने करोड़ों रुपये बहाए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान (Hrithik Roshan-Saif Ali Khan) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। फिल्म में राधिका आप्टे और टीवी एक्ट्रेस योगिता बिहानी नजर आएंगी। 

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम (पठान)
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान (Pathaan) में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम (Shah Rukh Khan-John Abraham) एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान के लिए यह फिल्म काफी मायने रखती है क्योंकि इसके जरिए ही वह लगभग 4 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं।