Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर NIA की छापेमारी

श्रीनगर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ‘वॉइस ऑफ हिंद’ मैगजीन के प्रकाशन और IED की बरामदगी मामले में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी ने रविवार को श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला में ही 9 स्थानों पर छापे मारे। NIA ने हासन रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर आरीपोरा जेवान निवासी नईम अहमद भट के घर पर छापेमारी की। वहीं बागी नंद सिंह चट्टाबल में मुश्ताक अहमद डार के घर पर भी छापेमारी हुई। इस दौरान संदिग्धों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

फरवरी, 2020 से VOH नाम की ऑनलाइन मासिक पत्रिका का प्रकाशन हो रहा है। इसके प्रकाशकों पर मैगजीन के जरिए घाटी में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का आरोप है। इस जिहादी पत्रिका को चलाने वाले लंबे समय से जांच एजेंसी को चकमा दे रहे थे। अलग-अलग VPN नंबर के जरिए इस वेबसाइट को ऑपरेट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *