जम्मू
उच्च न्यायालय ने अपने 22 साल पुराने आदेश पर अमल न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव रहे असगर सामून को निजी तौर पर न्यायालय आने को कहा है। अनीता कुमारी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश मोहन लाल की खंडपीठ ने यह आदेश दिया।