Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही, हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति

उधमपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भी वाहन एकतरफा ही चले। सुबह से शाम तक केवल श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को चलने की अनुमति दी गई, जबकि उधमपुर में घाटी जाने वाले सैकडों वाहनों को दिन भर रोक कर रखा गया। पुलिस ने ज्यादातर ट्रकों को रोक कर रखा था।

रोके जाने पर दिन भर चालक व यात्री परेशानियों का सामना करने को मजबूर रहे। हालांकि अच्छी बात यह रही कि रविवार को राजमार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी। राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस की तरफ से हर रोज कड़ी मशक्कत की जा रह है।

राजमार्ग खुलने के बाद करीब चार दिन से एक तरफ वाहन चलाए जा रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में वाहन जम्मू से श्रीनगर के लिए छोड़े गए थे और इससे जाम की स्थिति बन गई थी और फिर भी यातायात प्रभावित रहा था।

रविवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया और उधमपुर में सुबह पांच बजे से ही घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध दिया गया था। इसके बाद रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। कुछ यात्री वाहनों को रोका गया तो सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया।

ट्रकों को जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड और टिकरी में रोका गया था। चालक व यात्री दिन भर परेशान रहे। कुछ ट्रकों को ऐसे स्थानों पर रोका गया था, जहां खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी।

शाम तक वाहन श्रीनगर से जम्मू की तरफ चलते और उधमपुर में रोके गए वाहनों के चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम तक पुलिस ने किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी।