Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में काम के बहाने महिला से गैंगरेप

जयपुर

जयपुर में काम दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को होटल में बुलाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। एक दिन बंधक बनाकर रखा। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। घर पहुंच कर विवाहिता ने परिवार को पूरी बात बताई। शनिवार देर रात चाकसू में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विवाहिता ने बताया कि वह सांगानेर सदर में किराए के मकान में रहती है। काफी दिनों से वह बेरोजगार है। कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात गंगा सहाय से हुई थी। गंगा सहाय ने उसे काम दिलाने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वह होटल में मिलने के लिए पहुंची। उसे एक कमरे में ले गए। होटल के कमरे में गंगा सहाय के अलावा पहले से गणेश व उसका एक साथी मौजूद थे। वे तीनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद तीनों ने गैंगरेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *