Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में गर्मियों में नहीं होगा पेयजल संकट, बीसलपुर बांध का शटडाउन कार्य पूरा

जयपुर

जयपुर शहर में गर्मियों जनता को बीसलपुर प्रोजेक्ट से निर्बाध रूप से निर्धारित मात्रा में समयबद्ध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के लिए गत दिनों लिए गए शटडाउन में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। बीसलपुर सिस्टम के तहत लगभग 100 किलोमीटर लम्बाई में मुख्य ट्रांसमिशन मैन व लगभग 130 किलोमीटर लम्बाई में ट्रांसफर मैन में लीकेज मरम्मत का कार्य, सूरजपुरा पम्प हाउस, बालावाला पम्प हाउस, रामनिवास बाग पम्प हाउस, पृथ्वीराज नगर के वेस्टर्न फीडर, अमानीशाह एवं जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन सहित चारदीवारी क्षेत्र एवं बाहरी क्षेत्रों में मात्र 32 घंटे की शटडाउन अवधि में रिपेयर एवं मेंटेनेंस के जो का:र्य कराए गए। उनसे लम्बे समय तक गुलाबी नगरी की जनता को और बेहतर तरीके से पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर सिस्टम के तहत सूरजपुरा पर शुक्रवार 4 फरवरी को शाम 4 बजे से शटडाउन आरम्भ किया गया। 5 फरवरी को सप्लाई शुरू की गई।