जयपुर
रीट पेपर लीक मामले में घिरी गहलोत सरकार ने रीट लेवल 2 भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम गहलोत ने प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। सीएम गहलोत ने कहा कि परीक्षा को रद्द करना आसान काम है। लेकिन विपक्ष के नेता लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा की हरकतों से आकर हम परीक्षा रद्द कर रहे हैं। यह फैसला इसलिए किया गया। भाजपा के नेता लोग माहौल बना रहे हैं। सीएम ने कहा कि रीट में 62 हजार पदों पर भर्ती होगी। दो टेस्ट होंगे। अब कुल 62 हजार तृतीय श्रेणी के अध्यापकों की भर्ती होगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ पूरी तरह से खड़ी है। गहलोत कैबिनेट ने रीट परीक्षा 2022 के माध्यम से होने वाली भर्ती में पदों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया है। इसमें रीट-2021 के लेवल द्वितीय 16 हजार 500 पद जोड़ते हुए अब कुल 46 हजार 500 पदों के लिए रीट-2022 का आयोजन इस वर्ष जुलाई माह में किया जाएगा। रीट लेवल 15,500 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी।