Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में गला रेतकर युवती की हत्या:पैर तौलिए से बंधे हुए मिले, पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला

जयपुर

जयपुर में शनिवार रात एक युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है युवती की गला रेतकर हत्या के बाद शव फेंका गया है। साथ ही पैर तौलिए से बांधे गए थे। पहचान छुपाने के लइए शव का चेहरा बुरी तरह से कुचला गया। घटना पोद्दार फार्म के पास ग्रेवल रोड की है। एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए गए। मृतका की पहचान नहीं होने पर शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया गया है।

एसएचओ पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि रामकुटिया पोद्दार फार्म के पास ग्रेवल रोड पर युवती का शव पड़ा मिला है। रात करीब 11 बजे हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे राहगीर को रोड पर लहूलुहान हालत में युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया। युवती की हत्या का पता चलने पर लोगों मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने कालवाड़ थाने को हत्या की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।