Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में रंगदारी वसूली गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर कमिश्नरेट की मुहाना और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सोमवार सुबह रंगदारी वसूली गैंग पकड़ी है। गिरोह में शामिल 2 हिस्ट्रीशीटर सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रंगदारी में वसूली दो स्कॉर्पियो और एक क्रेटा कार जब्त की है। पुलिस गिरफ्त में चढ़ी गैंग के बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

एडि. कमिश्नर (फर्स्ट) अजयपाल लाम्बा ने बताया कि रंगदारी वसूली गैंग के बदमाश कन्हैयालाल गुर्जर (35) पुत्र श्यामलाल गुर्जर निवासी हाथियों की पोल कोतवाली, प्रदीप कुमार (43) पुत्र रामदयाल निवासी डीग भरतपुर, हाकिम सिंह (45) पुत्र हुकम सिंह जाट निवासी सिनसिनी डीग भरतपुर, कृष्ण कुमार गुर्जर (25) पुत्र परसराम निवासी भिवाड़ी अलवर, हवन कुमार (28) पुत्र रामफल गुर्जर निवासी कमोला रेवाडी हरियाणा और पारस उर्फ नक्शा गुर्जर (32) पुत्र हरसूख पहलवान निवासी आलमपुर भिवाड़ी अलवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंग के कब्जे से रंगदारी में वसूली स्कॉर्पियो सहित तीन लग्जरी गाड़ी जब्त की है।

गैंग सरगना कन्हैयालाल गुर्जर जयपुर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ जयपुर, अलवर और अजमेर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के 13 प्रकरण दर्ज है। आरोपी पारस उर्फ नक्शा अलवर भिवाड़ी के पुलिस थाना फेज-3 का हिस्ट्रीशीटर है। पूर्व में भिवाड़ी अलवर से पारस पार्षद भी रह चुका है। उस पर अलवर में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के 22 मुकदमें दर्ज है। हाकिम सिंह पर 2 और कृष्ण कुमार पर 7 अपराधिक प्रकरण दर्ज है।