Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में रेप का आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार:11 साल की बच्ची से की थी हैवानियत

जयपुर

जयपुर में 11 साल की बच्ची से रेप के आरोपी ट्यूशन टीचर को करधनी थाना पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खोरा बिसल में दबिश देकर उसको पकड़ा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ बनवारी लाल मीना ने बताया कि रेप के मामले में आरोपी अजय शर्मा (41) पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी यज्ञदत नगर निवारू रोड करधनी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर खोरा बिसल इलाके में दबिश देकर पकड़ा है। वह ट्यूशन और प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाता है। 13 मई को आरोपी अजय शर्मा ने 11 साल की बच्ची से रेप किया था। पीड़ित बच्ची के परिजनों को आरोपी जानता था, इसलिए बातचीत होती रहती थी। छठी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को उसके घर से ही आरोपी लेकर गया था।

आरोपी अजय परिजनों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर दिखाने की कहकर बच्ची को अपने साथ लेकर गया था। सूने मकान में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर वापस घर छोड़ गया। घर पहुंची पीड़िता ने अपनी मां को अजय सर की करतूत के बारे में बताया। गुस्साएं परिजनों के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का पता चलने पर आरोपी अजय फरार हो गया।