Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेपी नड्डा बोले- कमल खिलाने पर होगा चिंतन:कहा- वीक बूथ होंगे मजबूत, मंडल-जिला स्तर पर ट्रेनिंग कैंप चल रहे

जयपुर

BJP की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अलग-अलग 4 सत्र में बैठकें हो रही हैं। दूसरे सत्र में पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित की जा रही है। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी भी एक-एक पन्ने के प्रमुख हैं। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देने और चुनाव में पन्ना प्रमुखों के जरिए जीत तय करने की स्ट्रैटेजी पर बैठक में चर्चा की जा रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ यह बैठक ले रहे हैं। तीसरे सत्र में राजस्थान के पार्टी संगठन, राजस्थान में बढ़ते अपराध और जनता से जुड़े मुद्दों पर चिन्तन होगा। राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए स्ट्रैटेजी तैयार होगी। आगामी कार्यक्रम तय होंगे।

चौथे समापन सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। समापन सत्र को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। पहले सत्र उद्घाटन सत्र रहा। जिसमें PM नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन हुआ। राजस्थान से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर बैठक में मौजूद हैं।