Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में 11 साल की बच्ची से रेप:अकेली छत पर खेल रही थी, पड़ोसी युवक ने मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; पेट दर्द हुआ और गुमसुम रहने लगी तो परिवार को पता चला

जयपुर

जयपुर के सांगानेर में घर की छत पर खेल रही 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दो दिन से बच्ची डरी सहमी घर में बैठी रही। मां ने पूछा तो बोली कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने गंदा काम किया है। तब गुरुवार को परिवार ने सांगानेर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवक फरार है।

सांगानेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 साल की बच्ची के पिता ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनकी बच्ची घर में डरी सहमी हुई थी। वह कुछ खा भी नहीं रही थी और किसी से बोल भी नहीं रही थी। उसकी मां ने उससे प्यार से पूछा तो उसने बताया कि वह 6 सितम्बर की शाम करीब 4 बजे घर की छत पर अकेली खेल रही थी। तब पड़ोस में रहने वाला मनीष भी छत पर आ गया। उसने छत पर उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। डरा-धमकाकर उसे नीचे गिरा दिया। वह चिल्लाने लगी तो उसका मुहं बंद कर दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची ने को उसने धमकी दी थी कि वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी बच्ची ने परिवार में किसी को कुछ भी नहीं बताया था। उसके पेट में दर्द रहने लगा। गुमसुम रहने लगी तो परिवार ने इलाज कराने के लिए पूछा तो जानकारी लगी। आरोपी युवक युवक उनके पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता है। वह पढ़ाई कर रहा है। आरोपी बालिग है, लेकिन मूल रूप से कहां का निवासी है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *