Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जय भानुशाली की अभद्र गालियां सुनकर फूट-फूटकर रोए प्रतीक सहजपाल

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इन दिनों हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस द्वारा सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया था जिसमें घरवालों और जंगलवासियों के बीच खूब झगड़ा हुआ है। टास्क के दौरान शमिता को चोट लगी जिसके बाद प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। बहस में जय ने प्रतीक की मां पर की अपमानजनक बातें कहीं जिससे उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया था।

बहस के बाद प्रतीक अपना आपा खोते हुए हाथ-पैर पटकने लगे थे, जिस दौरान उन्हें सभी घरवाले कंट्रोल करते दिख रहे थे। फूट-फूटकर रोते हुए प्रतीक ने खुद को जोर-जोर से थप्पड़ मारना शुरू कर दिया था। प्रतीक इससे पहले भी जय भानुशाली द्वारा दी गई गालियों के बाद घर का शीशा तोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *