Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जलेबी फाफड़ा मिलकर खाएंगे, मैच से पहले अक्षर पटेल

आईपीएल 2022 का 10वां मैच गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पुणे में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने जहां मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में धूल चटाई थी, तो वहीं गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायटंस को हराया था। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी शानदार होने जा रहा है। 

गुजरात टाइटन्स आईपीएल में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। ऐसे में टीम में मौजूद गुजरात के खिलाड़ियों ने एक खास मैसेज दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल, चेतन सकरिया और रिपल गुजरात को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”लोचा लफड़ा और जलेबी फाफड़ा, इसको गुजराती के लाइफ से कोई निकाल नहीं सकता”