Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी की तुलना दिग्गज कपिल देव से की

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। शमी ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के चौथे मुकाबले में लखनऊ के टॉप आर्डर को धराशायी कर दिया। उन्होंने केएल राहुल को मैच की पहली गेंद पर कैच आउट करवाया, जिसके बाद उन्होंने क्विंटन डिकाक को आउट किया और फिर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। 

नए आईपीएल फ्रेंचाइजी से खेलते हुए शमी ने तीन विकेट झटकते हुए गुजरात टाइटन्स की पहली आईपीएल जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने 25 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए थे। 

31 वर्षीय शमी को अक्सर आधुनिक समय के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ सीम पोजिशन वाले गेंदबाजों में शामिल किया जाता है और भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने महान कपिल देव का भी उदाहरण दिया, जो सीम गेंदबाजी के शानदार उदाहरण थे।