Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जवाई हिल्स पर आलिया-रणबीर के रोमांटिक पल

जोधपुर

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट तीन दिन तक जवाई लेपर्ड एरिया में साथ समय बिताने के बाद बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। दोनों रविवार शाम तक जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे जवाई लेपर्ड एरिया के लिए निकले। तीन दिनों तक दोनों इसी एरिया में थे।

मंगलवार शाम दोनों सफारी पर निकले। इस दौरान लेपर्ड साइटिंग भी की।

मंगलवार शाम दोनों सफारी पर निकले। इस दौरान लेपर्ड साइटिंग भी की।

मंगलवार को रणबीर का बर्थ डे था। इससे पहले दोनों सफारी के लिए निकले और फोटो क्लिक किए। आलिया ने रणबीर के साथ डैम किनारे का फोटो शेयर करते हुए बर्थ-डे विश किया। इसके बाद वे हिल्स एरिया पहुंचे, जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। जवाई के ही एक रिसॉर्ट में बर्थ-डे सेलिब्रेशन को लेकर पार्टी रखी गई थी। इसके बाद बुधवार को दोनों सुबह जवाई से निकल जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *