श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। नगर विकास न्यास द्वारा जस्सा सिंह मार्ग पर शेष बचे कार्पेट और पेचवर्क का काम रविवार को पूरा कर दिया। जानकारी अनुसार करीब तीन किलोमीटर लम्बे इस मिनी बाईपास का आधा हिस्सा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। उसी क्रम में रविवार को बसंती चौक से सूरतगढ़ रोड तक सड़क का निर्माण और पेच वर्क का कार्य किया गया। इस सड़क पर पेचवर्क और कार्पेट का काम पूरा होने से यहां से गुजरने वाले हजारों शहरवासियों के अलावा अन्य लोगों को राहत मिलेगी। कुछ लोगों ने निर्माण कार्य के फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले। जिसमें उन्होंने लिखा की सड़क का निर्माण होना अच्छि बात है,लेकिन अगर बसन्ती चौक से पदमपुर रोड की ओर अगर सड़क चौड़ी हो जाती तो यहां आए दिन होने वाले हादसे से काफी हद तक राहत मिलती।