जेसीबी से किया जा रहा है कार्य, सीमा सन्देश की खबर का असर श्रीगंगानगर। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नगर विकास न्यास ने रविवार को गंदे पानी के नालों और नालियों की सफाई करवाने कार्य शुरू कर दिया गया। यह कार्य दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए जेसीबी और आधा दर्जन से अधिक मजदूरों को लगाया है। गत दिनों सीमा सन्देश ने नालों की सफाई नहीं होने का मुद्दा प्रमखूता से उठाया था। न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि सूरतगढ़ मार्ग पर नालों की सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नालों और नालियों की सफाई का कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। शिव चौक से एसटीपी (राधास्वामी डेरे)तक मुख्य नाले की सफाई का कार्य पूरा करने के बाद टैÑक्टर मार्केट से चहल चौक तक नाले की सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के बाद नालों में मिलान होने वाली बडी नालियों की सफाई करवाई जाएगी। एसटीपी की डिग्गीयों की सफाई करवाई ली गई है। बतादें गत दिनों सीमा सन्देंश ने नालों की सफाई नहीं होने की खबर प्रमूखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर विकास न्यास ने नालों और नालियों की सफाई करने का कार्य शुरू किया है।