Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जानिए कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे चेन्नई और लखनऊ का मैच लाइव

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें गुरुवार को आईपीएल के 7वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्‍नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच गुरुवार को  मुकाबला रोमांचक होने जा रहा है। एक तो ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर रन बरसते हैं, जबकि रिकॉर्ड कुछ ऐसा कहते हैं कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों का इस मैच में चलना तो बनता है।

इन दोनों टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उनकी हार का कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का नहीं चल पाना था। ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले मैच में वे इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगी। चेन्नई और लखनऊ दोनों को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने के बाद मैच गंवाना पड़ा था और ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी परिस्थितियां भिन्न नहीं है जहां दूसरी पारी के दौरान ओस काफी प्रभाव डाल सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि LSG vs CSK मैच आप लाइव कब, कैसे और कहां देख सकते हैं।