आईपीएल 2022 का आगाज हो गया है और हर बार की तरह इस बार भी शुरुआत से भारतीय युवा प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने इसी लीग में परफॉर्म कर टीम इंडिया तक का रास्ता तय किया है। ऐसे में इस साल भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में 35 साल के शेल्डन जैक्सन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव का नाम भी हैं।