Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जापान ने 6 देशों की मुश्किलें बढ़ाई:ओलिंपिक के लिए रवाना होने से पहले 7 दिन तक हर रोज कोरोना जांच की मांग, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को लेकर उठाया कदम

टोक्यो

टोक्यो ओलिंपिक में भारत समेत 6 देशों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जापान ने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहे देशों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे देशों को अपने एथलीट्स को टोक्यो भेजने से पहले 7 दिन तक हर रोज कोरोना जांच करवाने कहा जाएगा। जापान ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। वे जल्द इन देशों को अपनी योजना के बारे में बता सकते हैं।

बाकी देशों के एथलीट की 4 दिन में 2 बार जांच
जापान ने फिलहाल सभी विदेशी एथलीट को टोक्यो रवाना होने से पहले 4 दिन में 2 बार कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। ओलिंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। यह पिछले साल ही होना था, पर कोरोना की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक के लिए ओलिंपिक विलेज 2019 में ही बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, कोरोना की वजह से ओलिंपिक को 2020 में पोस्टपोन करना पड़ा।

टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक के लिए ओलिंपिक विलेज 2019 में ही बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, कोरोना की वजह से ओलिंपिक को 2020 में पोस्टपोन करना पड़ा।

1 जुलाई से लागू हो सकता है नियम
जापानी अखबार योमिउरी शिमबन ने जापानी सरकार के हवाले से कहा कि जापान द्वारा बनाए जा रहे नए नियम में भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान 6 देश शामिल हैं। इन सभी देशों को 1 जुलाई के बाद अपने खिलाड़ियों को 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर हर रोज जांच करवाने कहा जाएगा।

युगांडा की टीम का एक सदस्य पॉजिटिव
ओलिंपिक मिनिस्टर तमायो मारुकावा ने कहा कि युगांडा की ओलिंपिक टीम का एक सदस्य टोक्यो पहुंचने के बाद पॉजिटिव पाया गया। उसमें डेल्टा वैरिएंट मिला है। इससे नए खतरे की आशंका है। इससे हमारे देश में नया इन्फेक्शन फैल सकता है। हम अपने देश के लोगों और बाकी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बिलकुल नहीं चाहते।

ओलिंपिक विलेज का एरियल व्यू। यह विलेज टोक्यो में हारुमी वाटरफ्रंट पर बना है।

ओलिंपिक विलेज का एरियल व्यू। यह विलेज टोक्यो में हारुमी वाटरफ्रंट पर बना है।

भारत में लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस के मामले
कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच भारत में डेल्टा प्लस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस बढ़कर 52 हो गए हैं। अब तक कुल 12 राज्यों में इस वैरिएंट के केस पाए गए हैं। 45 हजार सैंपल की जांच में सबसे ज्यादा 22 मामले महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में 8, केरल में 3, पंजाब और गुजरात 2-2, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक केस की पुष्टि हुई है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट
केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए अलर्ट किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 8 राज्यों के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर डेल्टा प्लस के लिए पूरी तैयारी करने को कहा है। इनमें आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। केंद्र ने राज्य से कहा है कि सभी राज्यों में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *