नई दिल्ली
राजस्थान पुलिस विभाग ने 4388 पदों पर भर्ती के लिए हुई राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कटऑफ जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर कटऑफ देख सकते हैं। पुलिस विभाग ने सभी 55 यूनिटों की कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी की है। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट के बाद अभ्यर्थी कटऑफ जारी करने की मांग कर रहे थे। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई 2022 तक व 2 जुलाई को हुई थी। इसके जरिए कांस्टेबल के 4388 पद भरे जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) एवं माप तोल (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा जिसकी डेट जल्द ही जारी होगी।
जनरल वर्ग की कटऑफ (पुरुष वर्ग) नॉन टीएसपी क्षेत्र
कमिश्नरेट जयपुर कास्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 93.66
कमिश्नरेट जोधपुर कास्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 97.5
बारन जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 81.75
बाड़मेर जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 88.5
भीलवाड़ा जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 82.25
बीकानेरल – जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 90
बूंदी – जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी- 74
चित्तौड़गढ़ – 87
जयपुर ग्रामीण जिला जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी- 72.25
जैसलमेर जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी- 82.75
जालौर जिला कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी- 86.25
8वीं बटालियन आरएएसी दिल्ली कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 111.25
11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली कांस्टेबल ड्राइवर नॉन टीएसपी – 113.5
11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली कांस्टेबल नॉन टीएसपी – 109.25
5वीं बटालियन आरएसी जयपुर कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 104.25
14वीं बटालियन RAC जयपुर कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी – 109