श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गंगानगर जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ 6 जुलाई, मंगलवार को यहां आएंगे। शहर ब्लॉक कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष अंकुर मगलानी तथा देहात ब्लॉक कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता ने बताया कि आरिफ मंगलवार प्रात: 9 से 11 बजे तक कार्यकर्ताओं व नेताओं से सर्किट हाऊस में मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात 11.30 बजे प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। आरिफ के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं।