Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के रत्नदीप मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अव्वल रहे विद्यार्थियों का गुरुवार को शाला में माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शाला निदेशक ओमप्रकाश चायल ने बताया कि विद्यालय का विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट रहता है। इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा जिया पुत्री रमेश महाजनी ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, यश कुमार गजरा पुत्र ताराचंद ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान व वंदना पुत्री विनोद कुमार ने 86.60 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। निदेशक, व्यवस्थापक जितेन्द्र चायल, प्रधानाचार्य प्रेमपाल शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ को शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई दी।