जिला कलक्टर ने किया खेल किट का विमोचन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीसरी राष्टÑीय गोजूू रियू कराटे प्रतियोगिता 4 व 5 जून को जंक्शन की जाट धर्मशाला में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में करीब 15 राज्यों की टीमों के 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन राज्यों की टीमें शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंच जाएंगी। गुरुवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में हनुुमानगढ़ गोजू रियू स्पोर्ट्स डू एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खेल किट का विमोचन किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहान, प्रदेश सचिव देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे। जिला कलक्टर डिडेल ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को उचित प्रोत्साहन तो मिलेगा। साथ ही देश भर के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के लिए एक उचित मंच भी मिलेगा। उन्होंने संघ को हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक सचिव देवेन्द्र राजपूत ने बताया कि राष्टÑीय कराटे प्रतियोगिता का हनुमानगढ़ में आयोजन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह प्रतियोगिता विभिन्न भार वर्ग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, एसोसिएशन के राजस्थान अध्यक्ष रामचन्द्र महाजनी, आयोजक चेयरमैन विजयसिंह चौहान, जगदीप सिंह, विकास भनौत, राजेन्द्र खत्री, पंडित जसवीर शर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं। राजपूत ने कहा कि कोशिश रहेगी कि अन्य राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छे खाने, रहने की व्यवस्था की जाए।