Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जियो के ग्राहक हुए परेशान

मुंबई

रिलायंस जियो का नेटवर्क वापस आ गया है। नेटवर्क को लेकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे से दिक्कतें आ रही थी, जो अब ठीक हो गई है। नेटवर्क डाउन के दौरान जियो के ग्राहक 8 घंटे तक परेशान हुए। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट एक्सेस कर पा रहे थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि जियो की सर्विस पूरे देश में बाधित नहीं हुई थी। केवल कुछ राज्यों में जियो की सर्विस डाउन हुई थी है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में दिक्कतों की शिकायतें आईं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों के लोग ज्यादा परेशान हो हुए। जियो के नेटवर्क में आई इन दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा।

जियो से पहले सोमवार देर रात फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम भी 6 घंटे के लिए डाउन रहा था। तीन दिन के अंदर ये दूसरा मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *