Tuesday, April 21निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला कलक्टर ने लगवाया टीका

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। जिले में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण गुरुवार को शुरू हो गया। दूयरे चरण के तहत गुरुवार को जिले भर में राजस्व अधिकारियों, कार्मिकों का टीकाकरण हुआ। जिला मुख्यालय पर विभाग के मुखिया कलक्टर जाकिर हुसैन ने पहला टीका लगवाया। उन्होंने टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंच टीका लगवाया। इसके बाद एडीएम अशोक असीजा और एसडीएम कपिल यादव ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कार्मिकों ने भी टीका लगवाया। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए अपने साथ जिला अस्पताल लेकर आए और वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत खुद से कर आदर्श पहल की। उपखंड स्तर पर एसडीएम व तहसीलदार समेत अन्य कार्मिकों ने वैक्सीन लगवाई। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले भर में राजस्व कार्मिकों में जोश नजर आया। जिले में एमजीएम जिला अस्पताल, नोहर में नोहर सीएचसी, भादरा में भादरा सीएचसी, रावतसर में रावतसर सीएचसी, टिब्बी में टिब्बी सीएचसी, संगरिया में संगरिया सीएचसी एवं पीलीबंगा में पीलीबंगा सीएचसी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *