श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर जिला कैमिस्ट एसो. की ओर से सोमवार को कैमिस्ट डे मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चुघ, सचिव मदन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा व पीआरओ इंद्रजीत नागपाल, बीकानेर डिवीजन अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपना घर आश्रम पहुंच कर वहां रहने वाले बुजुर्गों सहित अन्य आश्रितों को भोजन करवाया। हर वर्ष 20 दिसंबर को कैमिस्ट डे मनाया जाता है।