राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी चयनित बालिकाएं हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सब जूनियर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता करीब एक दर्जन बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन किया गया। चयनित बालिकाएं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन सचिव सुधीर कासनिया ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च तक जोधपुर में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 14 तरह के भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होती हैं। टॉप 10 भार वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा व कोरोना काल के चलते प्रतिभागियों की संख्या कम रही। इसके चलते इस बार एसोसिएशन को ट्रायल बेस पर बालिकाओं का चयन करना पड़ा है। उम्मीद है आगामी वर्ष जिले से अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।