Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूल के नए प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल के नए प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ। फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोशिएशन के पदाधिकारियों व व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया। प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य समाजसेवी राकेश बंसल की देखरेख में होगा। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संतलाल जिंदल, अमित गोदारा, सन्नी जुनेजा, जसपाल चुघ, व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिंदल, विजय बंसल, दुलीचन्द जलन्धरा, हरिकिशन खदरिया, विकास हिसारिया, सुशील मित्तल, अमृतलाल गर्ग, मनोहर लाल, विजय रौंता, सुभाष सिंगला, बालकृष्ण कर्मचन्दानी, विशम्बर गोयल, विनोद गुप्ता, सुनील गोयल, सूरजभान मित्तल, विनय सिंगला, मुरारीलाल, प्रवीण जैन, राजकुमार गोयल, दिलीप डींगवाला, पुलकीत मित्तल, मोंटी तलवाड़िया, अतुल धीगंड़ा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरण राठौड़, संजू गाडिया आदि मौजूद रहे।