Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जीत के साथ शुरुआत: समीर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में डोंग को दी मात, ध्रुव-सिक्की हारे

पेरिस

भारतीय शटलर समीर वर्मा ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। पिछले सप्ताह पिंडली की चोट के चलते डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल से हटने वाले 25 वर्षीय समीर ने कोरिया के ली डोंग क्यून को 21-14, 21-12 से पराजित किया।

भारतीय खिलाड़ी ने 54 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को 35 मिनट में मलयेशिया के चेन पेंग सून और गोह लियू यिंग के हाथों 19-21, 19-21 से हार मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *