श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। जीप सवार दो युवकों को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित काबू किया है।
सूरतगढ़ शहर पुलिस के अनुसार एसआई श्रीप्रकाश ने राजकीय स्टेडियम के पास कार्रवाई की। अफसरों के अनुसार रावतसर थाना क्षेत्र के चक- 32 पीएस जोडा निवासी रजीराम पुत्र मिसरूराम और थालड़का निवासी काशीराम पुत्र तुलछाराम जीप में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धता के चलते उन्हें रोक कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपितों के कब्जे से 950 ग्राम अफीम बरामद हुई। प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला कि उक्त युवक थालड़का गांव के एक युवक से अफीम खरीद कर लाए थे। तस्करी में इस्तेमाल होने वाली जीप भी पुलिस ने प्रकरण में जप्त कर ली।
उक्त प्रकरण में आगामी अनुसंधान श्रीविजयनगर थानाधिकारी रामचंद्र कस्वां के सुपुर्द किया गया है।
कार्रवाई में एसआई सहित हवलदार रामेश्वर लाल और डीएसटी के सिपाही राजेंद्र कुमार सहित सिपाही पालाराम मौजूद रहे।