नई दिल्ली
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के विकेट शामिल हैं। रोहित 13 और विराट खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। दोनों को तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मैच के चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अब तक केवल 26 ही बनाए हैं। विराट वनडे में 15वीं बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं।