नई दिल्ली
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में शिखर धवन कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि तीसरे मैच में चार बदलाव के साथ खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रोहित और धवन ने भी अपना विकेट जल्दी गंवा दिया।